Bharat Vandan News
Image default
दिल्ली NCRशिक्षा

ऑक्सफोर्ड ग्रीन पब्लिक स्कूल की कबड्डी टीम ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए किया क्वालीफाई

ऑक्सफोर्ड ग्रीन पब्लिक स्कूल की कबड्डी टीम ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए किया क्वालीफाई

ग्रेटर नोएडा: ऑक्सफोर्ड ग्रीन पब्लिक स्कूल, पीपलका, ग्रेटर नोएडा की बालक कबड्डी टीम ने सीबीएसई क्लस्टर XIX कबड्डी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए चैंपियन का खिताब अपने नाम कर विद्यालय को गौरवान्वित किया। यह प्रतियोगिता 9 से 13 सितंबर 2026 तक एम्बिएंस ग्लोबल पब्लिक स्कूल, बागपत में आयोजित की गई।

पूरी प्रतियोगिता के दौरान टीम ने उत्कृष्ट टीम भावना, खेल-कौशल, दृढ़ संकल्प और संघर्षशील जज़्बे का परिचय दिया। प्रथम चरण में बाई मिलने के बाद टीम ने एल्पाइन पब्लिक स्कूल, लूम्ब को पराजित किया। इसके बाद क्वार्टर फाइनल में हेरिटेज पब्लिक स्कूल और सेमीफाइनल में सनलॉर्ड पब्लिक स्कूल के विरुद्ध शानदार जीत दर्ज की।

फाइनल मुकाबले में ऑक्सफोर्ड ग्रीन पब्लिक स्कूल का सामना स्टेयर एजु स्पोर्ट्स से हुआ। टीम ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए 26 अंकों के प्रभावशाली अंतर से जीत हासिल की और प्रतियोगिता का चैंपियनशिप खिताब अपने नाम किया।

इस उल्लेखनीय उपलब्धि के साथ विद्यालय की कबड्डी टीम ने सीबीएसई राष्ट्रीय कबड्डी चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई कर लिया है। अब टीम राष्ट्रीय स्तर पर विद्यालय का प्रतिनिधित्व करेगी।

विजेता टीम के खिलाड़ियों में जयकरण नागर, रितेश कुमार, आयुष नागर, नैतिक नागर, हर्षित नागर, कनिष्क नागर, रितिक गौतम, देव नागर, मुकुल नागर, कार्तिक नागर, तरुण और हिमांशु भाटी शामिल हैं।

विद्यालय प्रबंधन, प्रधानाचार्य, शिक्षकगण और खेल विभाग ने सभी खिलाड़ियों तथा खेल गतिविधि प्रभारी श्री सुभाष सिंह नागर को इस शानदार उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई दी। विद्यालय परिवार ने टीम के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आगामी सीबीएसई राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए उन्हें शुभकामनाएँ दीं।

Related posts

नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी ने लॉन्च किए 9 यूजीसी-स्वीकृत ऑनलाइन कोर्स* *नोएडा, 7 मई 2025:*

admin

ग्रेटर नोएडा स्थित GNIOT इंस्टीट्यूट ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज (GIPS) में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला कल्याण एवं विकास समिति द्वारा एनएसएस (NSS) सेल के सहयोग से “नारी उदय” एक विशेष एवं प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन

admin

*माननीय मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार श्री योगी आदित्यनाथ द्वारा ‘मिशन शक्ति-5.0’ के अंतर्गत ‘मिशन शक्ति केंद्र’ के वर्चुअल उद्घाटन के कार्यक्रम का पुलिस कमिश्नर श्रीमती लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर में सजीव प्रसारण।*

admin