GIIMS अस्पताल में हुई बर्बर घटना के पीड़ितों से मिलने जा रहे कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल को पुलिस ने जबरन रोका।
बीती रात GIIMS अस्पताल में हुई कायरतापूर्ण एवं अमानवीय बर्बरता के विरोध तथा पीड़ित आंदोलनकारियों से मिलने के लिए आज जिला कांग्रेस कमेटी गौतमबुद्ध नगर का एक प्रतिनिधिमंडल GIIMS अस्पताल एवं पुलिस लाइन पहुंचा। किंतु उत्तर प्रदेश सरकार के इशारे पर कार्य कर रहे प्रशासन और पुलिस ने कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल को पीड़ितों तक पहुंचने से रोक दिया।
कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में किसी भी जनप्रतिनिधि अथवा राजनीतिक दल को पीड़ितों से मिलने से रोकना न केवल लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन है, बल्कि सरकार की तानाशाही और प्रशासनिक दमन का स्पष्ट प्रमाण भी है।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष दीपक भाटी चोटीवाला ने बताया कि जिम्स अस्पताल एवं पुलिस लाइन पहुंचने से पूर्व ही हमेशा की तरह प्रशासन अलोकतंत्रवादी रवैया अपनाया ताकि कांग्रेस पार्टी पीड़ितों तक न पहुंच सके और सरकार की विफलताओं को उजागर न कर सके।
जिला अध्यक्ष दीपक भाटी चोटीवाला ने कहा कि बीती रात जिम्स अस्पताल में जो कुछ हुआ, उसने उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था और लोकतांत्रिक मूल्यों पर गंभीर प्रश्नचिह्न लगा दिया है। शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन करने वाले लोगों के साथ जिस प्रकार का व्यवहार किया गया, वह अत्यंत निंदनीय है। पीड़ितों से मिलने तक से विपक्ष को रोकना यह दर्शाता है कि सरकार सच को छिपाना चाहती है, कोरोना काल में सेवा करने वाले योद्धाओं के साथ अमानवीय व्यवहार एवं अत्याचार बेहद निन्दनीय कदम है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी लोकतंत्र में विश्वास करती है और अन्याय, दमन तथा पुलिसिया उत्पीड़न के विरुद्ध सदैव संघर्ष करती रहेगी। यदि सरकार यह समझती है कि नेताओं को नज़रबंद कर या पुलिस बल के दम पर जनता की आवाज़ दबाई जा सकती है, तो यह उसकी सबसे बड़ी भूल है।
जिला कांग्रेस कमेटी गौतमबुद्ध नगर ने इस पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष एवं न्यायिक जांच कराने, दोषी अधिकारियों एवं पुलिस कर्मियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने तथा पीड़ित आंदोलनकारियों को न्याय दिलाने की मांग की है।
कांग्रेस पार्टी ने स्पष्ट किया कि वह GIIMS अस्पताल में हुई बर्बरता के पीड़ितों के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है तथा लोकतंत्र और नागरिक अधिकारों की रक्षा के लिए अपना संघर्ष निरंतर जारी रखेगी। शीघ्र ही उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री अजय राय जी को भी घटना से अवगत कराया गया है।
जिम्स अस्पताल पर कुछ पीड़ितों व घटना के प्रत्यक्षदर्शियों से नीरज लोहिया, सूबेदार सतपाल सिंह, सतीश शर्मा, सुरेन्द्र प्रताप सिंह, अमित कुमार, नरेश शर्मा आदि ने मिलकर घटना की जानकारी प्राप्त की।

