Bharat Vandan News
Image default
प्रशासनिक

महाशिवरात्रि एवं कांवड़ यात्रा-2026 को जनपद में सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस आयुक्त एवं जिलाधिकारी ने किया विभिन्न शिवालयों, प्रमुख कांवड़ मार्गों एवं शिविरों का निरीक्षण*

*महाशिवरात्रि एवं कांवड़ यात्रा-2026 को जनपद में सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस आयुक्त एवं जिलाधिकारी ने किया विभिन्न शिवालयों, प्रमुख कांवड़ मार्गों एवं शिविरों का निरीक्षण*

*श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा एवं सुगम आवागमन को लेकर दिए आवश्यक निर्देश*

*कांवड़ शिविरों में गुणवत्तापूर्ण खान-पान, चिकित्सा, स्वच्छता एवं मूलभूत सुविधाएं सुदृढ़ रखने के दिए निर्देश*

*गौतमबुद्धनगर 10 अगस्त, 2026*

महाशिवरात्रि एवं कांवड़ यात्रा-2026 को जनपद में शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के दृष्टिगत आज पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह एवं जिलाधिकारी मेधा रूपम ने जनपद के प्रमुख कांवड़ मार्गों, विभिन्न शिवालयों एवं कांवड़ शिविरों का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
पुलिस आयुक्त एवं जिलाधिकारी ने चिल्ला बॉर्डर, श्री सिद्ध पीठ शनि मंदिर, सेक्टर-14ए नोएडा तथा शिव मंदिर नानकेश्वर, ग्राम भाईपुर, जेवर सहित विभिन्न महत्वपूर्ण स्थलों एवं कांवड़ मार्गों का निरीक्षण किया। इस दौरान श्रद्धालुओं एवं कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा, सुगम आवागमन, यातायात व्यवस्था, साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, चिकित्सा सुविधा तथा कांवड़ शिविरों में उपलब्ध कराई जा रही अन्य मूलभूत सुविधाओं की स्थिति का जायजा लिया गया।
कांवड़ शिविरों के निरीक्षण के दौरान पुलिस आयुक्त एवं जिलाधिकारी ने शिविरों में बनाए गए किचन, वहां तैयार की जा रही खाद्य सामग्री, भोजन की गुणवत्ता एवं स्वच्छता व्यवस्था का भी निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं शिविर संचालकों को निर्देश दिए कि कांवड़ यात्रियों को मानकों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण एवं स्वच्छ खान-पान उपलब्ध कराया जाए तथा भोजन तैयार करने वाले स्थानों पर स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाए।
उन्होंने शिविरों में सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंध, प्रवेश एवं निकास व्यवस्था तथा निगरानी व्यवस्था का भी जायजा लिया। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि संवेदनशील एवं महत्वपूर्ण स्थानों पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए तथा सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से लगातार निगरानी रखी जाए, ताकि किसी भी संभावित स्थिति से तत्काल निपटा जा सके।
इसी क्रम में मेडिकल शिविरों का निरीक्षण करते हुए उपलब्ध दवाइयों, प्राथमिक उपचार की व्यवस्था एवं चिकित्सकीय स्टाफ की उपलब्धता की जानकारी ली गई। पुलिस आयुक्त एवं जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि मेडिकल शिविरों में आवश्यक दवाइयां पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध रहें और चिकित्सकीय टीम पूरी तत्परता के साथ तैनात रहे, जिससे आवश्यकता पड़ने पर श्रद्धालुओं एवं कांवड़ यात्रियों को तत्काल चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा सके।
निरीक्षण के दौरान पुलिस आयुक्त एवं जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि महाशिवरात्रि एवं कांवड़ यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं कांवड़ यात्रियों के आवागमन को देखते हुए सभी व्यवस्थाएं सुदृढ़ एवं सुव्यवस्थित रहें। प्रमुख कांवड़ मार्गों पर यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के साथ आवश्यकतानुसार बैरिकेडिंग, पुलिस बल की तैनाती, भीड़ नियंत्रण एवं संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि श्रद्धालुओं को आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा न हो।
उन्होंने कांवड़ मार्गों एवं शिवालयों के आसपास साफ-सफाई, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था एवं स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित रहे। साथ ही कांवड़ शिविरों में स्वच्छता, भोजन, चिकित्सा एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं की नियमित निगरानी करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।
पुलिस आयुक्त एवं जिलाधिकारी ने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। संभावित परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए आवश्यक वैकल्पिक व्यवस्थाएं भी पहले से सुनिश्चित की जाएं।
उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि महाशिवरात्रि एवं कांवड़ यात्रा के दौरान कानून-व्यवस्था, यातायात, स्वच्छता, पेयजल, चिकित्सा, सुरक्षा एवं अन्य आवश्यक सेवाओं को लेकर सभी विभाग पूरी तत्परता के साथ कार्य करें, ताकि जनपद में महाशिवरात्रि एवं कांवड़ यात्रा-2026 को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सकुशल संपन्न कराया जा सके।
इस अवसर पर एडिशनल सीपी राजीव नारायण मिश्रा, डीसीपी नोएडा साद मियां खान, डीसीपी ग्रेटर नोएडा रवि शंकर निम, डीसीपी(hq) शव्या गोयल, सिटी मजिस्ट्रेट अरविंद कुमार मिश्र, उप जिलाधिकारी जेवर दुर्गेश सिंह एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
सौजन्य से सूचना विभाग गौतमबुद्धनगर।

Related posts

Minda Corporation Limited would set up a project of Wiring Harness including clusters, sensors and connectors

admin

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो की तैयारियों का अपर मुख्य सचिव एवं डीजीपी ने लिया जायजा*

admin

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में नोएडा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे हेतु एयरपोर्ट इमरजेंसी प्लानिंग कमेटी (AEPC) व एयरपोर्ट पर्यावरण प्रबंधन समिति(AEMC )की बैठक संपन्न*

admin