Bharat Vandan News
Image default
प्रशासनिक

यमुना प्राधिकरण में 80वें स्वतंत्रता दिवस पर हुआ कार्यक्रम

यमुना प्राधिकरण में 80वें स्वतंत्रता दिवस पर हुआ कार्यक्रम
**************************
आज यमुना प्राधिकरण में 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी श्री राकेश कुमार सिंह ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। अपने सम्बोधन में स्वतंत्रता को प्राप्त करने में की गई कुर्बानियो और इसके मायने के बारे में विस्तार से बताया.उन्होंने प्राधिकरण की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए भविष्य के विकास की कार्य योजना और विकसित भारत के लक्ष्य प्राप्त करने के लिए शासन द्वारा दिए गए निर्देशों को धरातल पर उतारने पर जोर दिया. प्राधिकरण द्वारा औद्योगिक क्लस्टर आधारित पार्को यथा मेडिकल डिवाइस पार्क, अप्पेरल पार्क , टॉय पार्क ,एमएसएमई पार्क , हेंडीक्राफ्ट पार्क , डाटा सेंटर पार्क , सेमि कंडक्टर पार्क के विकास और निवेश के स्वरूप और संभावनाओं पर प्रकाश डाला .

इस अवसर पर अपर मुख्य कार्य पालक अधिकारी ,शैलेन्द्र कुमार भाटिया ने स्वतंत्रता की प्राप्ति के इतिहास की व्यापक जानकारी दी। श्री भाटिया ने बताया की गत 80 सालों में भारत द्वारा स्वास्थ्य उपलब्धि, खाद्यान्न उपलब्धि, अंतरिक्ष विज्ञान में उपलब्धि, मानव विकास में उपलब्धि, निष्पक्ष चुनाव और सफल जनतंत्र की उपलब्धि, भारतीय सेना की उपलब्धि, कंप्यूटर , एआई और डिजिटल में उपलब्धि,भारतीयों की विदेशों में उपलब्धि आदि से अवगत कराया। जेवर एयरपोर्ट की स्थापना से इस क्षेत्र में होने वाले आगामी विकास की चर्चा भी की। साथ ही ईं एम् सी में लगनेवाले इलेक्ट्रॉनिक उद्योग और सेमीकंडक्टर की एचसीएल फोक्सकोन यूनिट की चर्चा की . 2047 में विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने में यमुना प्राधिकरण के द्वारा किये जा रहे प्रयासों की विस्तृत चर्चा की। जेवर एयरपोर्ट बनने से इस क्षेत्र में MRO और एविएशन की इंडस्ट्री लगने के द्वार खुल गए है .
अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी श्री राजेश कुमार ने स्वाधीनता और स्वतंत्रता में भेद बताते हुए इसके विभिन्न आयामों की चर्चा की .
विशेष कार्याधिकारी श्री शैलेन्द्र सिंह ने स्वतंत्रता के इतिहास पर प्रकाश डाला व देश प्रेम, सौहार्द व मानवता पर आधारित कविताओं व नज़्मों से जोश भरने का कार्य किया। महाप्रबंधक वित्त श्री अशोक कुमार सिंह ने समारोह का संचालन किया .
स्वतंत्रता दिवस के इस पावन अवसर पर सीईओ राकेश कुमार सिंह व् अन्य अधिकारिओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने वाले स्कूली बच्चों और शिक्षकों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर श्राजेंद्र भाटी महाप्रबंधक परियोजना, भूलेख विभाग के सभी वरिष्ठ अधिकारी, सीनियर स्टाफ अफसर नन्द किशोर सुंदरियाल, पुलिस के कर्मी , भूतपूर्व सैनिक व् प्रधिकरण के विभागों के अधिकारी और कर्मचारी उपस्तिथ रहें .

Related posts

*थाना दनकौर पुलिस, स्वाट टीम गौ0बु0नगर, थाना ईकोटेक-1, व थाना बीटा-2 टीम के द्वारा गाजियाबाद से अपह्रत शशांक गुप्ता की सकुशल बरामदगी व अपह्रणकर्ताओं से पुलिस मुठभेड में 05 अभियुक्त गिरफ्तार।

admin

यीडा इलेवन ने ग्रेटर नॉएडा को क्रिकेट मैच में 34 रइलेवननों से हराया

admin

कूड़े को सेग्रिगेट करने के लिए ग्रेनो प्राधिकरण ने निकाली जागरुकता रैली ————– –फीडबैक फाउंडेशन 1 जून से जोन 5 के सेक्टरों में उठाएगी कूड़ा ————–

admin