Bharat Vandan News
Image default
Uncategorized

*शॉर्ट सर्किट से गांव रोनिजा में लगी आग*

*शॉर्ट सर्किट से गांव रोनिजा में लगी आग*

थाना रबूपुरा के रोनिजा गांव में लक्ष्मन सिंह के घर शॉर्ट सर्किट से आग लग गई जिसके कारण लाखों का सामन जलकर राख हो गया।
करणी सेना के पूर्व जिलाध्यक्ष ठाकुर योगेश भाटी ने बताया कि रात को लगभग 9 बजे घर की मेन लाइन में अचानक शॉर्ट सर्किट हो गया जिससे कमरे में रखे सोफा, ए सी, कूलर व फर्नीचर धू धू करके जलने लगे देखते ही देखते सब जलकर राख हो गया जिसमें लोहे की अलमारी में रखे जरूरी दस्तावेज, ज्वैलरी और लगभग डेढ़ लाख रुपए भी जल गए गनीमत यह रही कि जिस समय आग लगी उस समय कमरे में कोई नहीं था। मौके पर पुलिस व दमकल की गाड़ी लगभग 1 घंटे देरी से पहुंची जिसके कारण भरी नुकसान हुआ। गांव वालों की मदद से लगभग 2 घंटे की भारी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। मौके पर पुलिस कर्मी, दमकल विभाग के कर्मचारी के साथ डॉ सुरेन्द्र भाटी, कालू बनिया, अजयपाल भाटी, अमित गौड़, देवेन्द्र सिंह, हेतराम सिंह, कुमरपाल भाटी, पप्पू एवं सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे।

Related posts

Household income impacts on children’s prospects, report finds

admin

गलगोटिया विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र प्रियांशु दीक्षित भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट नियुक्त

admin

थाना जेवर पुलिस द्वारा नाबालिग की हत्या की घटना का पर्दाफाश करते हुये 03 वांछित अभियुक्तगण पुलिस मुठभेड़ के उपरान्त घायल अवस्था में गिरफ्तार, कब्जे से अवैध शस्त्र व एक मोटर साइकिल बरामद

admin