Bharat Vandan News
Image default
सामाजिक

वरिष्ठ समाज सेवी एनपी सिंह जी की आत्मकथा पर आधारित उनकी पुस्तक लाल धागे का विमोचन सेक्टर 35 नोएडा के सामुदायिक केंद्र में किया गया।

आज दिनांक 26 जुलाई 2026 को श्री एनपी सिंह जी की आत्मकथा पर आधारित उनकी पुस्तक लाल धागे का विमोचन सेक्टर 35 नोएडा के सामुदायिक केंद्र में किया गया। पुस्तक लाल धागे डायमंड बुक्स द्वारा प्रकाशित की गई। पुस्तक का विमोचन माननीय श्री कलराज मिश्र जी (पूर्व राज्यपाल) एवं मान्य सांसद डॉक्टर महेश शर्मा जी द्वारा किया गया। श्री एन पी सिंह जी के साथ एमिटी विश्वविद्यालय परिवार से श्री आनंद चौहान जी, नोएडा प्राधिकरण की ओर से श्री इंदु प्रकाश जी ( आई ए एस), श्री दिनेश चंद (आइ ए एस), श्री एन पी सिंह जी ( पूर्व आई ए एस), श्री करण सिंह चौहान जी ( पूर्व आई ए एस), श्री त्रिलोक त्यागी जी (राष्ट्रीय महासचिव- राष्ट्रीय लोक दल), साध्वी प्रज्ञा भारती), माननीय विधायक श्री विनय वर्मा जी, श्री जोगेंद्र अवाना जी ( पूर्व विधायक), श्री रामबदन जी ( डी आई जी), श्रीमती शालिनी सिंह ( अध्यक्ष -नोएडा सिटीजन फ़ोरम),माननीय श्रीमती बिमला बाथम जी (पूर्व विधायक) एवं माननीय पूर्व विधायक विमला सोलंकी जी मंच पर उपस्थित रहे।
माननीय सांसद डॉक्टर महेश शर्मा जी ने विमोचन कर एन पी सिंह जी को शुभकामनाएं दीं। श्री एन पी सिंह जी ने अपने जीवन- संघर्ष पर प्रकाश डाला और आगंतुकों का धन्यवाद किया। मुख्य अतिथि माननीय श्री कलराज मिश्र जी ने अनेक शुभकामनाएं दीं।
मंच संचालन मही पाल सिंह ने किया। विमोचन समारोह में शहर के अनेको लोगों ने भाग लिया।
अखंड रामायण पाठ का समापन कर यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रमोपरांत सबने भोजन किया।

Related posts

इंद्र-विजय फार्म हाउस (आई वी फार्महाउस)* *उमालोक नर्सिंग कॉलेज के सामने भटीपुरा गढ़ रोड मेरठ* में *पारिवारिक रक्षाबंधन स्नेह मिलन कार्यक्रम* संपन्न हुआ

admin

पहलगाम में हुए हमले में मारे गए हिंदुस्तानी साथियों की आत्मा की शांति के लिए एक कैंडल मार्च आज दिनाक 25 अप्रैल 2025 दिन शुक्रवार शाम 6 बजे पुलिस चौकी जगत फार्म के पास से निकाला गया !

admin

कल होगा गौतम बुद्ध यूनिवर्सिटी मे विशाल प्रतिभा सम्मान समारोह

admin