दादरी विधानसभा क्षेत्र में विकास को नई गति — विधायक श्री तेजपाल सिंह नागर द्वारा सड़क कार्य का शिलान्यास
गौतमबुद्धनगर, दिनांक 05 मार्च 2026
दादरी विधानसभा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए क्षेत्रीय विधायक श्री तेजपाल सिंह नागर ने आज दुजाना–सादुल्लापुर–खेड़ी–दादरी बाईपास (दुजाना आबादी) मार्ग के विशेष मरम्मत कार्य का विधिवत शिलान्यास किया।
वित्तीय वर्ष 2025-26 के अंतर्गत लोक निर्माण विभाग द्वारा कराए जा रहे इस महत्वपूर्ण कार्य की लंबाई लगभग 0.650 किलोमीटर है, जिस पर 89.24 लाख रुपये की लागत व्यय की जाएगी। इस सड़क के निर्माण एवं सुदृढ़ीकरण से क्षेत्रवासियों को बेहतर एवं सुगम आवागमन की सुविधा प्राप्त होगी तथा स्थानीय विकास को नई दिशा मिलेगी।
इस अवसर पर विधायक श्री तेजपाल सिंह नागर ने कहा कि दादरी विधानसभा क्षेत्र में सड़कों, पेयजल, विद्युत एवं अन्य बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के प्रत्येक गांव एवं शहरी क्षेत्र तक विकास कार्यों को पहुँचाने के लिए वे निरंतर प्रयासरत हैं।
विधायक श्री नागर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि कार्य को उच्च गुणवत्ता के साथ निर्धारित समयसीमा में पूर्ण किया जाए, जिससे आमजन को शीघ्र लाभ मिल सके।
लोक निर्माण विभाग, गौतमबुद्धनगर द्वारा इस परियोजना को समयबद्ध रूप से पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
इस अवसर पर मुख्य रूप से उपस्थित रहे:
प्रधान महेंद्र सिंह, नगर मंडल अध्यक्ष बदलपुर, शालू नागर, एच. के. शर्मा, सतीश (बीडीसी), कुलदीप नागर, सचिन नागर, विजयपाल, मुकदम हरेंद्र नागर, प्रदीप वेद, तरुण नागर सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

