Bharat Vandan News
Image default
राजनीतिक

प्राचीन बेरी वाला मंदिर एवं श्री सिद्ध कुटी मंदिर के विकास कार्यों का विधायक तेजपाल सिंह नागर ने किया शिलान्यास

दादरी विधानसभा में धार्मिक पर्यटन को मिलेगा नया आयाम

प्राचीन बेरी वाला मंदिर एवं श्री सिद्ध कुटी मंदिर के विकास कार्यों का विधायक तेजपाल सिंह नागर ने किया शिलान्यास

दादरी। मुख्यमंत्री पर्यटन स्थलों का विकास योजना के अंतर्गत दादरी विधानसभा क्षेत्र में धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों के सौंदर्यीकरण एवं विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। दादरी विधानसभा के लोकप्रिय विधायक श्री तेजपाल सिंह नागर द्वारा क्षेत्र के दो प्रमुख धार्मिक स्थलों के विकास कार्यों का विधिवत शिलान्यास किया गया।

प्राचीन बेरी वाला मंदिर के पर्यटन विकास कार्य के लिए ₹117.47 लाख की लागत स्वीकृत की गई है। वहीं ग्राम गुलावली स्थित श्री सिद्ध कुटी मंदिर के विकास कार्य हेतु ₹71.69 लाख की लागत से विकास कार्य कराए जाएंगे।

इन विकास कार्यों के पूर्ण होने से दोनों धार्मिक स्थलों पर श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी तथा क्षेत्र में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही, इन स्थलों का ऐतिहासिक एवं आध्यात्मिक महत्व और अधिक निखरेगा।

विधायक श्री तेजपाल सिंह नागर ने कहा कि प्रदेश सरकार के नेतृत्व में दादरी विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को निरंतर गति दी जा रही है। धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों का विकास हमारी सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने के साथ-साथ स्थानीय स्तर पर पर्यटन और रोजगार के अवसरों को भी बढ़ावा देगा।

इस अवसर पर सुभाष चौहान, गिर्राज चौहान, श्यामसुंदर चौहान, सुधीर चौहान, राकेश शर्मा, बलवंत शर्मा, विनोद शर्मा, दीपक शर्मा, रविंद्र चौहान, सचिन चौहान, बाबू शर्मा, रोहताश शर्मा, बेगराज चौहान, चारणी चौहान, महेंद्र जी, धर्मेंद्र गिरी जी, मास्टर प्रेमचंद शर्मा जी, गोपाल शर्मा जी, जसवंत शर्मा जी, अनिल चपराना जी, सचिन चपराना जी, तेजपाल हरसाना जी, राकेश शर्मा जी, मास्टर ओंकार जी, रवि कसाना जी, भंवर सिंह जी एवं धनंजय भड़ाना जी सहित क्षेत्र के गणमान्य नागरिक एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

प्रमुख विकास कार्य

– 🛕 प्राचीन बेरी वाला मंदिर, ग्राम वाजिदपुर — पर्यटन विकास कार्य ₹117.47 लाख
– 🛕 श्री सिद्ध कुटी मंदिर, ग्राम गुलावली — विकास कार्य ₹71.69 लाख
– 📍 योजना: मुख्यमंत्री पर्यटन स्थलों का विकास योजना
– 👤 शिलान्यास: दादरी विधानसभा विधायक श्री तेजपाल सिंह नागर

दादरी विधानसभा के सर्वांगीण विकास एवं धार्मिक-सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण के लिए विकास कार्य निरंतर जारी रहेंगे।

Related posts

GIIMS अस्पताल में हुई बर्बर घटना के पीड़ितों से मिलने जा रहे कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल को पुलिस ने जबरन रोका।

admin

विधायक कार्यालय, दादरी विधानसभा* *विधायक श्री तेजपाल सिंह नागर के प्रयासों से दादरी विधानसभा क्षेत्र में ₹144.61 लाख के विकास कार्य स्वीकृत*

admin

रात्रिकालीन निरीक्षण में हाईमास्ट एवं स्ट्रीट लाइट व्यवस्था का जायजा, जल्द पूरी तरह प्रकाशमय होगा ईकोटेक-3 औद्योगिक क्षेत्र : IBA

admin