Bharat Vandan News
Image default
राजनीतिक

भारतीय जनता पार्टी नोएडा महानगर के जिला अध्यक्ष महेश चौहान के निवास पर आगामी कार्यक्रमों के निमित्त बैठक का आयोजन किया गया। जिला प्रभारी मंत्री कुंवर बृजेश सिंह जी कल शिल्प हाट से करेंगे कार्यक्रम का शुभारंभ

आज भारतीय जनता पार्टी नोएडा महानगर के जिला अध्यक्ष महेश चौहान के निवास पर आगामी कार्यक्रमों के निमित्त बैठक का आयोजन किया गया। जिला प्रभारी मंत्री कुंवर बृजेश सिंह जी कल शिल्प हाट से करेंगे कार्यक्रम का शुभारंभ

भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार के 8 वर्ष पूर्ण होने पर सरकार की उपलब्धियां को जन-जन तक पहुंचाने के लिए अनेक कार्यक्रम आयोजित कर रही है और इस अभियान को 8 वर्ष की उपलब्धियां का उत्सव अभियान कहा जाएगा।
भारतीय जनता पार्टी जिला स्तर पर कार्यशाला आयोजित करके सभी जिला पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को पार्टी की 8 वर्ष की उपलब्धियां से अवगत कराएगी।
इसमें प्रमुख रूप से जिला स्तर पर प्रेस वार्ता विधानसभा स्तर पर प्रेस वार्ता के साथ-साथ लाभार्थी मिले का आयोजन घर-घर संपर्क अभियान प्रथम चरण तथा 6 अप्रैल भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के दिन से घर-घर संपर्क अभियान का द्वितीय चरण प्रारंभ किया जाएगा।
भाजपा व्यापक रूप से विधानसभा स्तर पर विकास गोष्ठियों का आयोजन करेगी, बाइक रैली के माध्यम से युवाओं को भी पार्टी की 8 वर्ष की उपलब्धियां से परिचित कराया जाएगा। कार्यक्रमों की इसी श्रृंखला में प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन जिला स्तर पर आयोजित किया जाएगा तथा महिला जनसंपर्क अभियान भी चलाया जाएगा।

विभिन्न अभियानों के माध्यम से पार्टी लाभार्थी वर्ग से संपर्क कर, चौपाल इत्यादि कार्यक्रम आयोजित कर प्रदेश सरकार की उपलब्धियां से सभी को अवगत कराएगी।

प्रदेश सरकार की 8 वर्ष की उपलब्धियां का उत्सव अभियान के जिला संयोजक जिला महामंत्री उमेश त्यागी एवं सहसंयोजक जिला उपाध्यक्ष महेश अवाना को बनाया गया है।
बैठक में चंदगीराम यादव,डिम्पल आनन्द,मनीष शर्मा,गिरिजा सिंह,धर्मेंद्र गुप्ता,गिरीश कोटनाला,विनोद शर्मा,राजकुमार झा,प्रमोद बहल,अमरीश त्यागी,चमन अवाना,एस.पी चमोली,उमेश यादव,ओमवीर अवाना,हर्ष चतुर्वेदी,शारदा चतुर्वेदी,प्रज्ञा पाठक,राजिंदर अवाना,सचिन अंबवता,पूनम सिंह,प्रदीप चौहान,रामकिशन यादव,गौतम शर्मा,दिनबंधु, सत्यनारायण महावार,नीरज चौधरी,गोपाल गौड़,रवि यादव,मनोज चौहान,शिवांश श्रीवास्तव,मल्लिकेश्वर,अहसान खान,प्रसंजित मित्रा,देवेंद्र शर्मा,अनिल पेशावरिया इत्यादि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related posts

*”जेवर में बन रहे नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के लिए विस्थापित होने वाले किसानों की परिसंपत्तियों का मूल्यांकन सार्वजनिक होने से व्यवस्था में आएगी पारदर्शिता, जेवर क्षेत्र के किसानों ने की थी ज़ेवर विधायक से मांग”* जैसा की विदित ही है कि जेवर में बन रहे नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के लिए विस्थापित होने वाले किसानों की परिसंपत्तियों का मूल्यांकन किया जा रहा है, लेकिन किसानों की परिसंपत्तियों के मूल्यांकन को सार्वजनिक नहीं किया जा रहा है, जिससे किसानों को गुमराह कर, उन्हें कार्यालयों से टरकाया जा रहा था। इसी को देखते हुए जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने दिनांक 12 जुलाई 2024 को किसानों की निरंतर आ रही शिकायतों को देखते हुए, जिलाधिकारी गौतमबुद्धनगर को एक पत्र लिखते हुए, वार्ता भी की थी। इसके बाद इस संबंध में निर्णय लिया गया है। अब किसानों को कोई गुमराह नहीं कर पाएगा। किसानों की परिसंपत्तियों का मूल्यांकन सार्वजनिक होगा, जिसे ग्राम, तहसील और जिले की वेबसाईट पर सार्वजनिक किया जाएगा। इस मौके पर जेवर विधायक श्री धीरेंद्र सिंह ने कहा कि *”किसानों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़े। कार्यालयों में किसानों को परेशानी से बचाने के लिए, यह निर्णय लिया गया है। अब गांव का प्रत्येक किसान जान पाएगा कि उसकी और इसके पड़ोसी की संपत्ति का क्या मूल्यांकन किया गया है, इससे भ्रष्टाचार पर भी अंकुश लगेगा और व्यवस्था में पारदर्शिता आएगी।”* जिलाधिकारी जनपद गौतमबुद्धनगर को भेजे गए पत्र की छायाप्रति सुलभ संदर्भ हेतु प्रेस विज्ञप्ति के साथ संलग्न है।

admin

माननीय रक्षा मंत्री भारत सरकार एवं उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री जी ने रक्षा उपकरण एवं इंजन टेस्ट फैसिलिटी का किया लोकार्पण*

admin

खुर्जा–जेवर मार्ग के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण को मिली नई रफ्तार, 40 करोड़ के कार्य का हुआ भूमि पूजन”*

admin