Bharat Vandan News
Image default
क्राइम

*क्राइम ब्रांच गौतमबुद्धनगर एवं थाना बीटा-2 पुलिस के संयुक्त प्रयास से फर्जी जीएसटी फर्म्स रजिस्टर कराकर करीब 18 करोड रूपये की जीएसटी चोरी करने वाले 03 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 04 मोबाइल फोन बरामद।*

*पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर का सराहनीय कार्य*

*क्राइम ब्रांच गौतमबुद्धनगर एवं थाना बीटा-2 पुलिस के संयुक्त प्रयास से फर्जी जीएसटी फर्म्स रजिस्टर कराकर करीब 18 करोड रूपये की जीएसटी चोरी करने वाले 03 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 04 मोबाइल फोन बरामद।*

दिनांक 20/21.02.2025 को क्राइम ब्रांच गौतमबुद्धनगर एवं थाना बीटा-2 पुलिस द्वारा संयुक्त कार्यवाही करते हुये फर्जी जीएसटी फर्म्स रजिस्टर कराकर करोडो रूपये की जीएसटी चोरी करने वाले 03 अभियुक्तों 1. प्रदीप उर्फ पंकज शर्मा पुत्र रामप्रसाद शर्मा 2. दुष्यंत शर्मा उर्फ देवेन्द्र शर्मा पुत्र लटूर चंद 3. सब्बन अहमद पुत्र जमील अहमद को पूछताछ हेतु कार्यालय अपराध शाखा बुलाया गया था। बाद पूछताछ अपराध की पुष्टि होने पर उन्हे गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्तों द्वारा फर्जी तरीके से फर्जी किराया नामा व फर्जी बिजली के बिलो से फर्जी फर्म रजिस्टर्ड कराकर तीनो फर्मो के नाम से लगभग 100 करोड के फर्जी बिल तैयार कर करीब 18 करोड जीएसटी चोरी कर राजस्व को हानि पंहुचाई गयी है।

*अभियुक्तों का विवरणः*
1. प्रदीप उर्फ पंकज शर्मा पुत्र रामप्रसाद शर्मा निवासी बी-248 आकाश नगर गोविंदपुरम थाना मसूरी जनपद गाजियाबाद स्थाई निवासी ख्वासपुर थाना चौला जिला बुलंदशहर
2. दुष्यंत शर्मा उर्फ देवेन्द्र शर्मा पुत्र लटूर चंद निवासी नया बांस कस्बा व थाना स्याना जिला बुलंद शहर
3. सब्बन अहमद पुत्र जमील अहमद निवासी बी-3/20 प्रथम तल सेक्टर 16 रोहिणी थाना केएन काटजू जिला रोहिणी दिल्ली

*पंजीकृत अभियोग व आपराधिक इतिहास का विवरणः*
1. मु0अ0सं0 819/2022 धारा 420/424/467/120बी भादवि धारा 122 ,132 केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर अधिनियम बढोत्तरी धारा 468,471 भादवि व धारा 66 डी आईटी एक्ट , थाना बीटा-2 कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर बनाम प्रदीप शर्मा,दुष्यंत शर्मा,सब्बन अहमद
2. मु0अ0सं0 229/2023 धारा 420/4467/468/471 भादवि थाना सूरजपुर बनाम प्रदीप शर्मा

*मीडिया सेल*
*पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर।*

Related posts

थाना बीटा-2 पुलिस, एसओजी ग्रेटर नोएडा एवं थाना इकोटेक-1 पुलिस द्वारा चाँदी व्यापारी से लूट की घटना का सफल अनावरण करते हुए 05 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से लूटा गया सम्पूर्ण माल, घटना में प्रयुक्त कार एवं अवैध शस्त्र बरामद

admin

कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर पुलिस का सराहनीय कार्य* *थाना बीटा-2 पुलिस टीम द्वारा रैकी करके घरों में चोरी करने वाले दो अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से साढ़े दस लाख की ज्वैलरी, एक लैपटॉप, दो घड़ी, अवैध शस्त्र व घटना में प्रयुक्त कार बरामद।*

admin

दिनांक 16-04-2025 को पुलिस कमिश्नर गौतमनेतृत्वबुद्धनगर श्रीमती लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में एवं डीसीपी महिला सुरक्षा श्रीमती के मे महिला सुरक्षा टीम द्वारा सभी थाना क्षेसुनीतित्रों के गांव,

admin