Bharat Vandan News
Image default
सामाजिक

*जगत के सब व्यवहार करते हुये भी चिंता मुक्त जीवन जीना चाहते हैं तो क्षण प्रतिक्षण भगवान के चरणों का चिंतन करें

*जगत के सब व्यवहार करते हुये भी चिंता मुक्त जीवन जीना चाहते हैं तो क्षण प्रतिक्षण भगवान के चरणों का चिंतन करें*

आज दिनांक 18 मार्च, दोपहर 4 बजे से डेल्टा वन के कम्यूनिटी सेंटर में आयोजित भागवत कथा के दूसरे दिन महाभारत में भगवान श्री कृष्ण और अर्जुन का प्रसंग सुनाते हुये आचार्य पवन नंदन ने यह सीख दी।

कथा के आरम्भ में मुख्य यजमान श्री नरेश गुप्ता, दैनिक यजमान श्री ओमप्रकाश अग्रवाल, श्री मनोज सिंहल, श्री अनुज सिंहल, श्री विक्की वाधवा ने हरिद्वार से पधारे भागवत कथा व्यास श्री पवन नंदन जी का स्वागत कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

ग्रेटर नोएडा में दिनांक 17 से 23 मार्च तक
प्राचीन भारत की ज्ञान सम्पदा के संरक्षण, संवर्धन और निःशुल्क आयुर्वैदिक चिकित्सा को समर्पित भागवत कथा का आयोजन डेल्टा वन, ग्रेटर नोएडा के कम्यूनिटी सेंटर में किया जा रहा है।

आज कथा में आयोजन समिति के महामंत्री श्री प्रमोद चौहान, कलश यात्रा की मुख्य संयोजिका श्रीमती सरोज तोमर, श्री संजय सूदन, श्री कुलदीप शर्मा, एवं आयोजन समिति के कोषाध्यक्ष कपिल कृष्णा, संयुक्त महामंत्री श्री नवीन जिंदल, श्री शरद त्यागी , समिति के मीडिया प्रभारी श्री मुकुल गोयल, सतीश गुप्ता, भारतीय धरोहर के संगठन मंत्री प्रवीण शर्मा एवं महामंत्री श्री विजय शंकर तिवारी (राष्ट्रीय प्रवक्ता, विश्व हिन्दू परिषद) भी उपस्थित रहे।

ज्ञात हो कि यह आयोजन भारतीय धरोहर विचार मण्डल, ग्रेटर नोएडा के द्वारा किया जा रहा है।

धन्यवाद

Related posts

धार्मिक रंग, सांस्कृतिक रस और सुरों का संगम बना बाराही मेला—दसवें दिन रागिनी, भजन और नृत्य से झूम उठा सूरजपुर

admin

श्रीराम मित्र मंडल नोएडा ने सेक्टर-62 के रामलीला मैदान में भूमिपूजन कर श्रीरामलीला मंचन की तैयारियों का किया श्रीगणेश

admin

वरिष्ठ समाज सेवी एनपी सिंह जी की आत्मकथा पर आधारित उनकी पुस्तक लाल धागे का विमोचन सेक्टर 35 नोएडा के सामुदायिक केंद्र में किया गया।

admin