Bharat Vandan News
Image default
प्रशासनिक

जिलाधिकारी मेधा रूपम ने कैंप कार्यालय नोएडा में जनसुनवाई कर सुनी जनता की समस्याएं*

*डीएम वार रूम गौतम बुद्ध नगर से।*

*जिलाधिकारी मेधा रूपम ने कैंप कार्यालय नोएडा में जनसुनवाई कर सुनी जनता की समस्याएं*

*संबंधित विभागों के अधिकारियों को समस्याओं के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश*

*माह के प्रत्येक शुक्रवार को जिलाधिकारी कैंप कार्यालय नोएडा में करेंगी जनसुनवाई*

*गौतमबुद्धनगर 24 अक्टूबर, 2025*

जनता की शिकायतों एवं समस्याओं के त्वरित निस्तारण के उद्देश्य से जिलाधिकारी मेधा रूपम द्वारा आज सेक्टर-27 स्थित कैंप कार्यालय के कार्यालय कक्ष में जनसुनवाई आयोजित की गई। इस अवसर पर जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों ने अपनी समस्याएं जिलाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत कीं। जिलाधिकारी ने प्रत्येक शिकायत को गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ सुना तथा संबंधित विभागीय अधिकारियों को मौके पर ही आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का समयबद्ध समाधान प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है, अतः किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार्य नहीं होगी।
जिलाधिकारी ने यह भी निर्देशित किया कि जनसुनवाई में प्राप्त प्रत्येक शिकायत पर फॉलोअप कार्रवाई सुनिश्चित की जाए और शिकायतकर्ता को समाधान की जानकारी समय से उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने कहा कि पारदर्शिता, जवाबदेही और संवेदनशीलता ही प्रशासनिक कार्यप्रणाली की आधारशिला है। उन्होंने यह भी बताया कि प्रत्येक शुक्रवार को सेक्टर-27 स्थित कैंप कार्यालय में उनकी अध्यक्षता में जनसुनवाई नियमित रूप से आयोजित की जाएगी, जिससे नागरिक अपनी समस्याएं सीधे प्रशासन के समक्ष प्रस्तुत कर सकें और उनका त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जा सके।
सौजन्य से सूचना विभाग गौतम बुद्ध नगर।

Related posts

इधर-उधर कूड़ा फेंकने पर ब्लिंकिट पर 10 हजार रुपए का जुर्माना ———– –स्वास्थ्य विभाग की टीम ने निवासियों को किया जागरूक –कूड़े को सैग्रिगेट करने वाले सेक्टरवासियों को भी किया सम्मानित

admin

यमुना प्राधिकरण में 80वें स्वतंत्रता दिवस पर हुआ कार्यक्रम

admin

अपर आयुक्त राज्य कर परीक्षित खटाना ने गौतमबुद्धनगर नोएडा जोन का कार्यभार किया ग्रहण

admin