Bharat Vandan News
Image default
प्रशासनिक

पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर श्रीमती लक्ष्मी सिंह के निर्देशानुसार प्रभारी डीसीपी महिला सुरक्षा श्रीमती मनीषा सिंह के पर्यवेक्षण में मिशन शक्ति अभियान-5.0 के अंतर्गत कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में

*पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर*
🟥🟦🟥🟦

———
*‼️ मिशन शक्ति फेज-5‼️*
———

*पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर श्रीमती लक्ष्मी सिंह के निर्देशानुसार प्रभारी डीसीपी महिला सुरक्षा श्रीमती मनीषा सिंह के पर्यवेक्षण में मिशन शक्ति अभियान-5.0 के अंतर्गत कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में महिला सशक्तिकरण एवं महिला सुरक्षा जागरूकता से संबंधित कार्यक्रम में महिला सुरक्षा, साइबर सुरक्षा व विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी प्रदान कर स्थानीय छात्राओं/महिलाओं व स्टॉफ आदि को जागरूक किया गया। इस दौरान मिशन शक्ति टीम द्वारा महिला कर्मियों को थानों पर गठित मिशन शक्ति केंद्र के उद्देश्य, कार्य प्रणाली एवं महिला सुरक्षा से संबंधित उपलब्ध सुविधाओं के बारे में भी जानकारी दी गई।*
———

*▶️शासन द्वारा महिला सशक्तिकरण हेतु चलाये जा रहे मिशन शक्ति अभियान-5.0 के अंतर्गत आज दिनांक 24.10.2025 मिशन शक्ति टीम द्वारा विभिन्न स्कूल की छात्राओं को थाने के कार्य प्रणाली, पुलिस हेल्पलाइन नंबर्स, साइबर फ्रॉड व महिला उत्पीड़न संबंधी कानूनो के बारे में जानकारी दी गई।*
———

*▶️बालिकाओं/महिलाओं को साइबर सुरक्षा, डिजिटल एरेस्ट व सोशल मीडिया का सही उपयोग करने सम्बन्धी जानकारी प्रदान की गई तथा समझाया गया कि सोशल मीडिया पर अपनी निजी जानकारी साझा करने से बचना चाहिए ताकि स्वयं को सुरक्षित रखा जा सके।*
———

*▶️पुलिस अधिकारीगण द्वारा सकारात्मक चर्चा कर गुड टच, बैड टच के बारे में, घरेलू हिंसा के बारे में समझाया गया तथा बताया गया कि किसी भी आपातकालीन स्थिति में पुलिस हेल्पलाइन नम्बर से सहायता प्राप्त करे।*
———

*▶️साइबर सुरक्षा संबंधी टीम द्वारा स्कूलों व कंपनियों में जाकर उपस्थित सभी को साइबर सुरक्षा एवं साइबर अपराधों से संबंधित जानकारी प्रदान की गई। इस दौरान कर्मचारियों को साइबर से जुड़े संभावित खतरों, सुरक्षित इंटरनेट एवं डिजिटल व्यवहार, पासवर्ड सुरक्षा, सोशल मीडिया की सुरक्षा, ऑनलाइन धोखाधड़ी एवं फिशिंग जैसी गतिविधियों से बचाव के उपायों के बारे में जागरूक किया गया। इसके अतिरिक्त, कर्मचारियों को साइबर हेल्पलाइन नंबरों और साइबर सुरक्षा से जुड़ी अन्य महत्वपूर्ण जानकारियों के बारे में भी अवगत कराया गया, ताकि किसी भी प्रकार की साइबर घटना होने पर वे तत्काल सहायता प्राप्त कर सकें और अपने व्यक्तिगत व संस्थागत डेटा की सुरक्षा सुनिश्चित कर सकें।*
———

*▶️मिशन शक्ति अभियान-5.0 के अंतर्गत कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर के प्रतिदिन समस्त थाना क्षेत्रों में महिला बीट पुलिस अधिकारियों द्वारा गांव, कस्बा, स्कूल, कॉलेज, बस स्टैण्ड सहित विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर भ्रमण कर कर बालिकाओं/महिलाओं को जागरुक करने के साथ ही महिला संबंधित समस्याओं के निस्तारण हेतु जानकारी प्रदान की जा रही है। इसके साथ ही विभिन्न हेल्पलाइन नम्बर से सम्बन्धित पम्पलेट प्रदान कर जागरूक किया जा रहा है।*

*मीडिया सेल*
*पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर।*

Related posts

ग्रेनो, आईआईटीजीएनएल, एमएमएलएच-एमएमटीएच का अध्ययन करने आए 6 आईएएस अफसर ————————– –ग्रेनो प्राधिकरण के सीईओ व एसीईओ ने साझा की जानकारी

admin

यमुना औद्योगिक विकास प्राधिकरण द्वारा अधिसूचित क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध व्यापक प्रवर्तन अभियान चलाया

admin

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अर्बन सर्विसेज विभाग की तरफ से सेक्टर अल्फा -टू में अवैध रूप से लग रहे अतिक्रमण पर मंगलवार को स्थानीय पुलिस की मदद से कार्रवाई

admin