Bharat Vandan News
Image default
राजनीतिक

दादरी विधानसभा के ग्राम देवला में 27 लाख रुपये की लागत से सी.सी. रोड निर्माण कार्य का शुभारंभ

दादरी विधानसभा के ग्राम देवला में 27 लाख रुपये की लागत से सी.सी. रोड निर्माण कार्य का शुभारंभ

दादरी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम देवला के विकास को नई गति प्रदान करते हुए विधायक श्री तेजपाल सिंह नागर के प्रयासों से मेन रोड से प्रेमसिंह नेताजी के आवास से आर्यव्रत स्कूल तक सी.सी. रोड निर्माण कार्य स्वीकृत किया गया है।

यह सड़क लगभग 238 मीटर लंबाई की होगी, जिस पर ₹27.00 लाख की अनुमानित लागत से निर्माण कार्य कराया जाएगा। इस परियोजना के पूर्ण होने से ग्रामवासियों को बेहतर आवागमन सुविधा मिलेगी तथा विद्यार्थियों, किसानों एवं स्थानीय नागरिकों को विशेष लाभ प्राप्त होगा।

इस अवसर पर विधायक श्री तेजपाल सिंह नागर ने कहा कि प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में दादरी विधानसभा में विकास कार्य निरंतर गति से आगे बढ़ रहे हैं। क्षेत्र की प्रत्येक सड़क, नाली, पेयजल एवं अन्य आधारभूत सुविधाओं को प्राथमिकता के आधार पर विकसित किया जा रहा है। उनका संकल्प है कि विधानसभा के प्रत्येक गांव तक विकास की रोशनी पहुँचे और जनता को बेहतर मूलभूत सुविधाएँ उपलब्ध हों।

उन्होंने कहा कि जनसेवा और विकास ही उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा क्षेत्रवासियों के सहयोग से दादरी विधानसभा को विकास की नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने का कार्य निरंतर जारी रहेगा।

Related posts

27,000 सरकारी स्कूलों को बन्द करने के राज्य सरकार के फैसले पर आम आदमी पार्टी की कड़ी आपत्ति

admin

भारतीय जनता पार्टी नोएडा महानगर के जिला कार्यालय में श्रद्धेय डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की 125वीं जन्म जयंती संस्मरण पखवाड़ा के अंतर्गत जिला अध्यक्ष श्री महेश चौहान जी के नेतृत्व में जिला कार्यकर्ता सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया।

admin

भारतीय जनता पार्टी – ग्रेटर नोएडा मण्डल दिनांक: 17 सितम्बर 2025

admin